देश की खबरें | राजस्थान: उदयपुर जिले में ग्रामीणों ने तेंदुए को मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ग्रामीण पर हमला करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने कथित तौर पर मार डाला।

जयपुर, 11 अक्टूबर राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ग्रामीण पर हमला करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने कथित तौर पर मार डाला।

यह घटना इलाके में 'आदमखोर' तेंदुए के कई हमलों के बीच हुई है और अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गोगुंदा से करीब 20 किलोमीटर दूर सायरा थाना के कमोल गांव में हुई। तेंदुए के हमले में घायल देवराम (55) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह इलाका उस जगह से करीब 25 किलोमीटर दूर है, जहां पिछले कई दिनों से वन और पुलिस की टीमें 'आदमखोर' तेंदुए की तलाश कर रही थीं।

पुलिस ने बताया कि एक तेंदुए ने देवाराम के घर के बाहर उनके मवेशियों पर हमला किया। मवेशियों की उछलकूद एवं हंगामा सुनकर जब देवाराम बाहर आया तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

देवाराम ने शोर मचाया। इसके कुछ देर बाद ही कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उस जगह को घेर लिया, जहां तेंदुआ छिपा हुआ था। जैसे ही ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा, उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी जैसी धारदार चीजों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही आदमखोर तेंदुआ है जिसकी कई दिनों से तलाश की जा रही थी, या कोई और।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड