देश की खबरें | राजस्थान : हवालात में कथित आत्महत्या मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के हवालात में कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जयपुर, 25 मई राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के हवालात में कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को बताया कि मामले में थानाधिकारी सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
चौधरी ने बताया कि चावंडिया कलां गांव निवासी राकेश सीरवी (30) को बृहस्पतिवार को अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, धारा 365 और धारा 342 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार देर रात थाने की हवालात में कंबल को काटकर उसका फंदा बनाया और उससे लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)