देश की खबरें | राजस्थान: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया।

जयपुर, एक सितंबर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा।

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया।

उन्होंने बताया कि महिला के पूर्व पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ओर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार देर रात जयपुर में कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और एडीजी दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार गांव में कैंप कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाने के लिए ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ में मुकदमा चलाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों के सामने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा नहीं करने की भी अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड