Rajasthan: लापता महिला व उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लहसोड़ा गांव के पास एक कुएं में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि यह महिला अपने बच्चों के साथ 25 जनवरी से लापता थी.

Representational Image | PTI

जयपुर, 30 जनवरी : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लहसोड़ा गांव के पास एक कुएं में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि यह महिला अपने बच्चों के साथ 25 जनवरी से लापता थी. रवांजना डूंगर थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि महिला के ससुर ने अपनी पुत्रवधू और दोनों पोतों के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इन तीनों के शव बुधवार को पास के कुएं में मिले.

उन्होंने बताया कि रमेश योगी की पत्नी अनीशा योगी (30) और उसके दो बेटों हिमांशु (7) और दक्ष (5) के शव कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिए गए हैं. मीणा ने बताया कि 25 जनवरी को महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को चुन्नी में लपेटकर कुएं में छलांग लगा दी थी. परिवार वाले उनकी तलाश करते रहे. कुएं से बदबू आ रही थी और महिला तथा दो बच्चों के शव तैरते हुए दिखाई दिए. यह भी पढ़ें : UP: रेप के आरोपी सीतापुर सांसद गिरफ्तार, मीडिया के समाने कहा था आत्मसमर्पण करेंगे

महिला ने खेत में ली गई अपनी आखिरी सेल्फी अपने पति रमेश को भेजी थी जो रेलवे में तकनीशियन है. पुलिस ने बताया कि इस पर रमेश ने अपने पिता को फोन कर अनीशा और बच्चों के बारे में पूछा और बताया कि उसने सरसों के खेत से तीनों की तस्वीरें भेजी हैं. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड