देश की खबरें | मानसून में भीगा राजस्थान, कई जगह भारी बारिश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 31 अगस्त राजस्थान में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बीते चौबीस घंटे में लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Dies At 84: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन, देश में 7 के लिए राजकीय शोक की घोषणा.

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ बांसवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, पाली व जालोर जिले में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश हुयी। जोधपुर के शेरगढ़ में इस दौरान 227 मिमी बारिश हुई।

पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा के गढ़ी में 13 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के निथुवा में 13 सेंटीमीटर, सिरोही के शोगंज में 10 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के लोहरिया में नौ सेंटीमीटर व प्रतापगढ़ के अरनोद में नौ सेंटीमीटर बारिश हुइ।

यह भी पढ़े | Mission Begin Again: महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन, होटलों को खोलने की मिली इजाजत, फिलहाल नहीं चलेगी मेट्रो.

पश्चिमी राजस्थान में जालोर के जसवंतपुरा में 10 सेंटीमीटर, बाड़मेर के सिणधरी में 10 सेंटीमीटर व पाली के सुमेरपुर में आठ सेंटीमीटर बारिश हुई।

सोमवार को जैसलमेर में 69 मिमी, जोधपुर के फलौदी में 39.6 मिमी, बाड़मेर में आठ मिमी, अजमेर में 4.6 मिमी व जयपुर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

विभाग ने सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जैसलमेर व जोधपुर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)