देश की खबरें | राजस्थान : दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच अन्य लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले में रविवार शाम दो कारों की भिड़ंत में छह लोगो की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 14 जनवरी राजस्थान के सीकर जिले में रविवार शाम दो कारों की भिड़ंत में छह लोगो की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही एक कार डिवाइडर तोड़ कर सड़क की दूसरी तरफ एक अन्य कार से टकरा गई, जिससे छह लोगो की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान केसरी देवी (30), यतिका गुर्जर (9), मूलचंद जाट (बोलेरो चालक), सरिता गुर्जर, रणवीर सिंह राजपूत, सुरेंद्र भूरिया के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पांच में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जयपुर स्थानांतरित किया गया जबकि दो घायलों का उपचार सीकर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जायेगा।

पुलिस ने बताया कि सीकर से लक्ष्मणगढ़ जा रही अर्टिगा कार का टायर फट जाने के बाद कार डिवाइडर से टकरा कर लक्ष्मणगढ़ से सीकर की ओर आ रही एक बोलेरो कार पर जा गिरी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज