देश की खबरें | राजस्थान: रिश्वत मामलों में थानाधिकारी व एएसआई सहित सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों ने सोमवार को रिश्वतखोरी के अलग अलग मामलों में एक थानाधिकारी व सहायक उप निरीक्षक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 21 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों ने सोमवार को रिश्वतखोरी के अलग अलग मामलों में एक थानाधिकारी व सहायक उप निरीक्षक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी।

ब्यूरो (एसीबी) की ओर से जारी बयान के अनुसार आयुक्तालय जयपुर शहर (दक्षिण) के अधीन आने वाले कोटखावदा थाने के थानाधिकारी जगदीश तंवर को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है ।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके खिलाफ दर्ज प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी के वक्त उससे रिश्वत की मांग की गई तथा अब उसके अन्य परिजनों की गिरफ्तारी होने पर उनका पुलिस रिमांड नहीं लेने तथा तुरन्त न्यायालय में पेश करने की एवज में आरोपी थानाधिकारी 50 हजार रूपये रिश्वत मांग कर परेशान कर रहे हैं ।

एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी थानाधिकारी जगदीश तंवर को गिरफ्तार कर लिया ।

वहीं एसीबी की एक अन्य टीम ने करौली जिले के पुलिस थाना नादौती में तैनात सहायक उपनिरीक्षक निहाल सिंह को परिवादी से 10 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इसमें कहा गया है कि बूंदी में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र कुमार मीणा व ठेकेदार कन्हैयालाल को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो के अनुसार आरोपी, परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि शिकायत की सत्यापन प्रक्रिया के दौरान भी ले चुके थे।

बयान में कहा गया है कि एक अन्य मामले में अलवर में नगर विकास न्यास यू.आई.टी. के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार सहित दो संविदाकर्मी 32 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू