RR vs RCB, IPL 2024 Eliminator: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 173 रनों का टारगेट, आवेश ने चटकाए 3 विकेट

कैमरन ग्रीन (27) और रजत पाटीदार (34) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके. ग्रीन ने धीमी शुरुआत से उबरने के लिए अश्विन पर एक छक्का और एक चौका लगाया. लेकिन 13वें ओवर में गलत टाइमिंग के कारण इस गेंदबाज की गेंद पर पावेल के हाथों कैच आउट हो गये.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

अहमदाबाद: राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रयास से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने ट्रेंट बोल्ट (16 रन देकर एक विकेट) की अगुआई में खराब पावरप्ले से उबरते हुए नियमित अंतराल पर विकेट झटककर आरसीबी बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी नहीं बनाने दी.

पिछले मैचों में काफी समय से विकट नहीं लेने वाले अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने 19 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये. उन्होंने लगातार गेंदों पर कैमरून ग्रीन (27) और ग्लेन मैक्सवेल (0) के विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की जिसके बाद आवेश खान ने 44 रन देकर तीन विकेट झटके. RR vs RCB, IPL 2024 Eliminator Live Score Board: यहां देखें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर का स्कोर बोर्ड

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें विशेष रूप से रोवमैन पावेल शामिल थे. पावेल ने दो शानदार कैच लपके जिससे आरसीबी की रन गति पर लगाम कसी. पावेल ने पावरप्ले में बोल्ट की गेंदबाजी पर फाफ डुप्लेसी (17 रन) के रूप में शानदार कैच लपका. पावेल डीप मिडविकेट से दौड़कर आये और यह कैच लपका.

बोल्ट ने अपनी स्विंग और लाइन से बल्लेबाजों की रन गति पर लगाम कसे रखी जिससे बल्लेबाजों को रन जुटाने में परेशानी हुई. बोल्ट जहां दबदबा बना रहे थे, वहीं अन्य गेंदबाज उनकी तरह गेंदबाजी नहीं कर सके. संदीप शर्मा ने अपने दो ओवरों में 25 रन दिये जबकि अवेश ने एक ओवर में 17 रन दिए जिससे आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट पर 50 रन का स्कोर बना लिया.

विराट कोहली लंबी पारी खेलने के लिए बेताब दिख रहे थे, लेकिन युजवेंद्र चहल (43 रन देकर एक विकेट) ने आठवें ओवर में उन्हें स्लॉग स्वीप के ललचाया और उनका विकेट झटक लिया. डीप मिडविकेट पर स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक डोनोवन फरेरा ने अपने सिर के ऊपर से एक अच्छा कैच लपका.

कैमरन ग्रीन (27) और रजत पाटीदार (34) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके. ग्रीन ने धीमी शुरुआत से उबरने के लिए अश्विन पर एक छक्का और एक चौका लगाया. लेकिन 13वें ओवर में गलत टाइमिंग के कारण इस गेंदबाज की गेंद पर पावेल के हाथों कैच आउट हो गये.

मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह अश्विन का शिकार हुए. पाटीदार अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन आवेश की शॉर्ट गेंद पर रियान पराग को कैच देकर आउट हुए. महिपाल लोमरोर ने 17 गेंद में 32 रन की तेज पारी खेलकर आरसीबी की रन गति बढ़ायी. दिनेश कार्तिक (11) को पगबाधा करार दिया गया लेकिन डीआरएस से इस फैसले को पलट दिया गया. हालांकि रिप्ले से राजस्थान रॉयल्स को यकीन था कि बल्ले और पैड के बीच गैप था लेकिन तीसरे अंपायर को ऐसा नहीं लगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू