देश की खबरें | राजस्थान : ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से 3.58 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से 3.58 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि यह गिरोह एक वेबसाइट के माध्यम से करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। आरोपियों के पास से नकदी के साथ-साथ दो एटीएम कार्ड और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उनका कहना है कि यह गिरोह ऑनलाइन वेबसाइट पर सट्टे की खाईवाली के लिए प्रतिदिन लाखों का लेनदेन करता था।

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रसवाड़ा अमर सिंह की ढाणी में छापा मारा। जांच में पता चला कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 'फेयर प्ले' वेबसाइट पर क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। वे पीड़ितों से ऑनलाइन पैसे डलवाते थे और फिर ठगी से प्राप्त राशि को अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े 'यूपीआई आईडी' में ट्रांसफर कर लेते।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों सुखविंदर (22), बलविन्दर उर्फ बब्बू (32) तथा संदीप (20) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज