देश की खबरें | राजस्थान: डेढ़ लाख लाभार्थियों को मिले स्वामित्व कार्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में शनिवार को ‘स्वामित्व’ योजना के तहत करीब 1.5 लाख लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘स्वामित्व योजना’ के तहत 65 लाख कार्ड वितरित किए और लाभार्थियों से बातचीत की, जिसमें राजस्थान के गंगानगर का एक लाभार्थी भी शामिल था।

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान में शनिवार को ‘स्वामित्व’ योजना के तहत करीब 1.5 लाख लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘स्वामित्व योजना’ के तहत 65 लाख कार्ड वितरित किए और लाभार्थियों से बातचीत की, जिसमें राजस्थान के गंगानगर का एक लाभार्थी भी शामिल था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं में गांव और गरीब को केन्द्र में रखकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा कि ‘स्वामित्व’ योजना गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, क्योंकि गांवों के मजबूत व आत्मनिर्भर होने से ही देश आत्मनिर्भर एवं विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति के मालिकों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्राम सुशासन और सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों को उनके अधिकार प्रदान करने की दिशा में यह दूरदर्शी कदम है, जिससे गांवों का समग्र विकास एवं ग्रामीण परिवारों का सशक्तीकरण सुनिश्चित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वामित्व’ योजना पूरी तरह से वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया है, जो ग्रामीणों के लिए उनके संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वामित्व योजना के तहत 35 हजार 955 ग्रामों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है तथा 1.50 लाख कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने गंगानगर जिले की लाभार्थी रचना से संवाद भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\