देश की खबरें | राजस्थान: बुधवार को कई जगह बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो और तीन अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं जबकि जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में तीन अप्रैल को गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विभाग ने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

विभाग ने बताया कि पांच अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

विभाग ने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\