देश की खबरें | राजस्थान: लापता लड़के का शव नहर में पाया गया, आत्महत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में चार दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय एक लड़के का शव बुधवार को कोटा शहर में एक नहर से बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि लड़के ने आत्महत्या की होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, छह जनवरी राजस्थान में चार दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय एक लड़के का शव बुधवार को कोटा शहर में एक नहर से बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि लड़के ने आत्महत्या की होगी।

पुलिस ने बताया कि मूल रुप से उत्तराखंड का रहने वाला यह लड़का कक्षा 12वीं का छात्र था। वह अपने परिवार के साथ कोटा शहर की सरस्वती कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

उन्होंने कहा कि वह अवसाद में था और अक्सर कहता था कि वह डूबकर अपनी जान दे देगा। इसके पहले उसके परिवार के किसी सदस्य की डूबने से मौत हो गई थी।

सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) प्रेम सिंह ने बताया कि लड़का कुछ दिन पहले टहलने के लिए अपने घर से निकला था और तब से लापता था। उसके परिजनों ने सोमवार को बोरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एएसआई ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर कैथून इलाके में नहर से बरामद किया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि शव करीब चार दिन पुराना है और इससे पता चलता है कि नाबालिग ने उसी दिन यह कदम उठाया होगा जिस दिन उसने अपना घर छोड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\