देश की खबरें | राजस्थान: मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने ‘पधारो म्हारे देश भारत’ अभियान की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने रविवार को एक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर ‘पधारो म्हारे देश भारत’ अभियान की शुरुआत की।

जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने रविवार को एक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर ‘पधारो म्हारे देश भारत’ अभियान की शुरुआत की।

‘ग्नार्ली हूप ग्लोबल फेडरेशन’ द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरणीय स्थिरता और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

संगठन के संस्थापक अमरजीत ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 20 विद्यालयों के छात्र, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग शामिल हुए।

मंत्री बेधम और आध्यात्मिक गुरु रितेश्वर महाराज ने जवाहर सर्किल से मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

बेधम ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

आध्यात्मिक गुरु रितेश्वर महाराज ने भारतीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\