देश की खबरें | राजस्थान : व्यक्ति ने विवाहित प्रेमिका के साथ आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र स्थित डिडवारी गांव में एक व्यक्ति और उसकी कथित विवाहित प्रेमिका का शव खेत में मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान में भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र स्थित डिडवारी गांव में एक व्यक्ति और उसकी कथित विवाहित प्रेमिका का शव खेत में मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संभवत: दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति के सामान से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें उसने प्रेम में असफल होने की बात लिखी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेन्द्र (22) और दीया (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक गजेन्द्र प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था जबकि विवाहिता दो बच्चों की मां थी।

कुम्हेर थाना के अधिकारी हिमांशू सिंह ने बताया कि दोनों के शव डिडवारी गांव के एक खेत में मिले। दोनों एक दूसरे को 2015 से जानते थे।

उन्होंने बताया कि मृतका की शादी पांच वर्ष पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ हुई थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट से दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है।

सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की कार्यवाही चल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्या दोनों ने आत्महत्या करने के लिए किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी