देश की खबरें | राजस्थान : कनिष्ठ अधिकारी के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में श्रम आयुक्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कनिष्ठ अधिकारी के साथ दो साल तक बलात्कार करने के आरोप में श्रम आयुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोटा (राजस्थान), तीन अक्टूबर कनिष्ठ अधिकारी के साथ दो साल तक बलात्कार करने के आरोप में श्रम आयुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कोटा शहर पुलिस ने जिले के श्रम आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित एक कनिष्ठ महिला अधिकारी का बलात्कार और यौन शोषण करने के सिलसिले में संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार झा (55) को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने इस साल 12 जुलाई को इस संबंध में कोटा के पुलिस अधीक्षक (सदर) के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी। इस सिलसिले में शहर के नयापुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

डीएसपी और क्षेत्राधिकारी भागवत सिंह हिंगाड ने बताया कि जांच शुरू करके आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि झा को रविवार को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आरोपी फिलहाल जोधपुर में पदस्थापित हैं और उन्होंने कोटा में 2019 से 2020 तक अपनी पदस्थापना के दौरान उक्त अपराध किया।

डीएसपी ने बताया कि झा को मामले में पूछताछ के लिए जोधपुर से कोटा तलब किया गया था, उसके बाद गिरफ्तार किया गया।

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि झा ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की धमकी देकर दो साल तक उससे बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\