राजस्थान: धार्मिक आयोजनों, त्योहारों व मेलों में भाग लेने के लिये कोविड-19 जांच जरूरी

त्योहारों और मेलों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये ऐहतियात के तौर पर यह एसओपी जारी की गयी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, चार फरवरी: राजस्थान सरकार ने धार्मिक आयोजनों, त्योहारों और मेलों में भाग लेने वालों के लिये कोरोना वायरस संक्रमण की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है. प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने बुधवार रात जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में किसी भी मेले में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को संबंधित जिला प्रशासन में अग्रिम पंजीकरण करना होगा.

त्योहारों और मेलों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये ऐहतियात के तौर पर यह एसओपी जारी की गयी है. इसके अनुसार, ‘‘सरकार व्यापक रूप से प्रचार करेगी और अन्य सभी राज्य सरकारों को भी बताएगी की आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट (यात्रा करने की तारीख से 72 घंटे पहले की गई जांच) निगेटिव वाले श्रद्धालुओं को ही ऐसे धार्मिक आयोजनों और मेलों में प्रवेश करने की अनुमति होगी. श्रद्धालु इस तरह की जांच रिपोर्ट की प्रति अपने साथ रख सकते हैं या उसे मोबाइल में भी रख सकते हैं.''

एसओपी के मुताबिक, केवल ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकताओं को ही ऐसे स्थानों पर तैनात किया जाये जिनका प्रतिरक्षण टीकाकरण हो चुका है. अमरनाथ यात्रा के लिये श्रृद्धालुओ का पंजीकरण होना चाहिए और इसी तरह की तर्ज पर एक चिकित्सा प्रमाणपत्र भी दिया जाना चाहिए.

इसके अनुसार, हरिद्वार में 27 फरवरी से 30 अप्रैल तक के कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भी केंद्र सरकार व उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा.

एसओपी में बताया गया है कि अधिम जोखिम वाले लोगों जैसे 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों, 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों और पहले से बीमारियों से ग्रस्त लोगों को धार्मिक मेलों, उत्सवों और कार्यक्रमों में नहीं जाना चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम आज सुबह 10 बजे होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें नतीजे चेक

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट