देश की खबरें | राजस्थान: आगामी दिनों में तापमान में हो सकती है दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है तथा 28-29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में लू चलने तथा रातें गर्म रहने की संभावना है।

इसके अलावा, 29-30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में आंधी, तूफान व बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर आंधी व हल्की बारिश हुई तथा श्रीगंगानगर जिले में धूल भरी आंधी चली। वनस्थली (टोंक) और डीडवाना (नागौर) में सबसे अधिक 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में ही 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\