देश की खबरें | राजस्थान: ज्यादातर इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार, लोग गर्मी से बेहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 मई राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, चुरू में 45.6 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, जैसलमेर व फलोदी में 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, बाड़मेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

इसी तरह बीकानेर, गंगानगर जिलों में 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

विभाग ने राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को कुछ स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\