देश की खबरें | राजस्थान : राज्यपाल बागडे ने विद्यार्थियों को समय पर डिग्री देने पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय में जिस वर्ष विद्यार्थी की शिक्षा पूरी हो, उसी साल दीक्षांत समारोह आयोजित कर उसे डिग्री दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर डिग्री मिले, इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने चाहिए।

जयपुर, 20 मई राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय में जिस वर्ष विद्यार्थी की शिक्षा पूरी हो, उसी साल दीक्षांत समारोह आयोजित कर उसे डिग्री दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर डिग्री मिले, इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने चाहिए।

बागडे मंगलवार को बिड़ला सभागार में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय आरयूएचएस के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने चिकित्सकीय शिक्षा में इस बात पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया कि विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता बढ़े ताकि समाज को अच्छे और प्रतिभाशाली डॉक्टर मिलें।

राज्यपाल ने चिकित्सा शिक्षा में मौलिक शोध और अनुसंधान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इन पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय देश विदेश के दूसरे विश्वविद्यालयों से 'गठजोड़' कर इस क्षेत्र के नए ज्ञान के आदान प्रदान का संवाहक बने।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता और ध्यानाकर्षण पर खास ध्यान देने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों को केंद्र बनाया जाए जैसे कि विद्यार्थी ने क्या क्या पढ़ा और उसमें से क्या ध्यान में रखा।

उन्होंने कहा कि बौद्धिक क्षमता की जांच के लिए कोई मशीन नहीं बनी पर नकल की बजाय अकल से जो ज्ञान में सफलता प्राप्त करे, वही बौद्धिक रूप से सशक्त है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में चिकित्सा और औषधि शास्त्र एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कम से कम दवा से रोग निदान की मानसिकता के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने इस अवसर पर "नेशनल अकादमिक डिपोजिटरी पोर्टल" की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने डॉ. विश्व मोहन कटोच को बायोमेडिकल रिसर्च में अप्रतिम योगदान के लिए "डॉक्टर ऑफ साइंस- मेडिसिन" की मानद उपाधि प्रदान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू