देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात को आठ जिला कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है ।

जयपुर, 13 फरवरी राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात को आठ जिला कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है ।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आलोक, जो वर्तमान में प्रमुख आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के रूप में कार्यरत थे उन्हें ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

इसमें कहा गया है कि अपर्णा अरोड़ा को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है ।

अन्य आईएएस अधिकारियों में दिनेश कुमार, नवीन महाजन, भानु प्रकाश, वी. सरवण कुमार और उर्मिला राजोरिया शामिल हैं।

बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की जगह नम्रता वृष्णि, शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की जगह राजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीगंगानगर कलेक्टर अंशदीप की जगह लोक बंधु को लगाया गया है।

बाड़मेर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को नागौर कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह निशांत जैन को लिया गया है। सांचोर कलेक्टर पूजा कुमारी पार्थ को जालोर का कलेक्टर बनाया गया है और उनकी जगह शक्ति सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है।

नागौर के कलेक्टर अमित यादव को भरतपुर जिला कलेक्टर बनाया गया हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के कार्य के साथ साथ आगामी आदेश तक अतिरिक्त कार्यभार सम्पादित करने के आदेश दिये गये है। इनमें राजेश्वर सिंह, आलोक, शिखर अग्रवाल, श्रेया गुहा, आलोक गुप्ता शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट