देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 20 आईपीएस और 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20-20 अधिकारियों के तबादले कर दिये।

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान सरकार ने सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20-20 अधिकारियों के तबादले कर दिये।

पांच जिलों के जिलाधिकारी और छह जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है। तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दो पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार केकडी, टोंक, चित्तौड़गढ, झुंझुनूं, खैरथल के जिलाधिकारी बदले गये हैं।

आदेश के अनुसार डा आरूषी अजेय मलिक को संभागीय आयुक्त, जयपुर नियुक्त किया गया है जबकि डॉ मनीषा अरोडा को परिवहन विभाग में आयुक्त नियुक्त किया गया है। विश्व मोहन शर्मा को केकडी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि गौरव अग्रवाल को चित्तौड़गढ, हनुमान मल ढाका को खैरथल, बचनेश कुमार अग्रवाल को झुंझुनूं एवं ओमप्रकाश बैरवा को टोंक का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार झुंझुनूं, भीलवाडा, केकडी, शाहपुरा, गंगापुरसिटी और दूदू जिले के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये गये हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (होमगार्ड) जयपुर पद पर कार्यरत प्रीति चंद्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आर्म्ड बटालियन जयपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक ओमप्रकाश दितीय को पुलिस उपमहानिरीक्षक (एसडीआरएफ) नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों में आलोक श्रीवास्तव, आदर्श सिद्धू, देवेन्द्र विश्नोई भी शामिल हैं।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\