देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 155 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

जयपुर, 12 फरवरी राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 155 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार असलम शेर खान को जयपुर का अतिरिक्त संभागी आयुक्त बनाया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरएएस के 77 प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से हटाकर उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात गया है।

पाली की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) मनीषा चौधरी को सहायक कलेक्टर जयपुर (शहर), जयपुर की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) सृष्टि जैन को बारां की उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, संजय कुमार माथुर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-जयपुर का सचिव, नरेश बुनकर को उदयपुर का जिला रसद अधिकारी, अशोक कुमार योगी को नगर विकास न्यास-अलवर का सचिव बनाया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार टिब्बी (हनुमानगढ) की उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी को आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\