देश की खबरें | राजस्‍थान सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में एक और फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

जयपुर, 19 मई राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में एक और फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, सुबीर कुमार का राज्यपाल के प्रमुख सचिव पद से तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं आईएएस आलोक गुप्ता का तबादला भी रद्द कर दिया गया है।

गुप्ता प्रशासनिक सुधार और जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग में प्रमुख शासन सचिव के पद पर बने रहेंगे। हरजी लाल अटल अब नवगठित जिला नीम का थाना के विशेषाधिकारी (ओएसडी) होंगे। वह पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव थे।

आईएएस अधिकारी नम्रता वृष्णि का तबादला भी रद्द कर दिया गया है। वह संयुक्त शासन सचिव, वित्त विभाग के पद पर बनी रहेंगी।

सरकार ने चार दिन में आईएएस भानुप्रकाश एटूरू, राजेंद्र शेखावत, करण सिंह, अक्षय गोदारा, टीकमचंद बोहरा, सीताराम जाट, हरजी लाल अटल और पूजा कुमारी पार्थ का दोबारा तबादला किया है। सरकार ने 15 मई को 74 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था।

एटुरू को आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस करण सिंह को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, श्रम विभाग पद पर लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड