देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 52 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक फेरबदल कर 52 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किये है और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जयपुर, 16 जनवरी राजस्थान सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक फेरबदल कर 52 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किये है और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में राजधानी जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर, चुरू, जोधपुर, पाली, अजमेर, भरतपुर, नागौर, डूंगरपुर, झालावाड, सवाईमाधेपुर, दौसा, सिरोही, भीलवाडा, चित्तोडगढ, राजसमंद के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बदल दिये।

आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव वित्त (राजस्व) से हटाकर प्रमुख शासन सचिव उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) राजकीय उपमक्रम और प्रमुख शासन सचिव विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं सुरेश चंद गुप्ता को शासन सचिव गृह से हटाकर शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार कोटा के संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा को शासन सचिव गृह विभाग के पद पर तैनात किया गया है। आशुतोष ए टी पेडणेकर को शासन सचिव उद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्य उद्यम (एमएसएमई) एवं राजकीय उपक्रम से हटाकर शासन सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. पृथ्वी राज को शासन सचिव जल संसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग के पद पर तैनात किया गया है। दीपक नंदी को कैलाश चंद मीणा के स्थान पर कोटा का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

कार्मिक विभाग के अनुसार डॉ. प्रतिभा सिंह को जैसलमेर का जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, मुख्यमंत्री के विशष्ठ सचिव राजन विशाल को जयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट वहीं जयपुर जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा को श्रम विभाग में आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी अखिल अरोडा को प्रमुख शासन सचिव वित्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ साथ प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह नवीन महाजन अध्यक्ष राजस्थान कर बोर्ड को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड, नरेश कुमार ठकराल शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग को शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुंज बिहारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\