देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 149 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस सेवा के 149 पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किये।

जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस सेवा के 149 पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किये।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से शुक्रवार को राजस्थान पुलिस सेवा के 149 अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई।

स्थानांतरण सूची के अनुसार, अजमेर के पुलिस उपाधीक्षक रहे संदीप सारस्वत को टोंक में निवाई का सर्किल अधिकारी बनाया गया है। सारस्वत को जुलाई में अजमेर दरगाह में हुए विवाद के बाद हटा दिया था और वे पदस्थापन की प्रतीक्षा सूची में थे।

एक वीडियो सामने आया था जिसमें सारस्वत कथित तौर पर एक मौलवी से यह कह रहे थे कि उन्हें (मौलवी) कहना है कि वह वीडियो बनाते समय नशे में था। इस वीडियो के सामने आने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। मौलवी को विवादास्पद वीडियो बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

टोंक के निवाई के सर्किल अधिकारी रूद्र शर्मा को राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक कांग्रेस नेता को धक्का देने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त था।

स्थानांतरण सूची में कई जिलों के सर्किल अधिकारियों (पुलिस उपाधीक्षक) का तबादला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\