देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने पुलिस महानिदेशक को पेपर लीक मामले की जांच के लिये एसआईटी गठन के आदेश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक को पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है।

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक को पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है।

इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन होगा।

यह निर्देश मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आदेश पर जारी किए गए। शर्मा ने शुक्रवार को एक बैठक में अधिकारियों को पेपर लीक मामले की जांच के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन करने का निर्देश दिया था।

नवगठित एसआईटी का उद्देश्य राजस्थान में पिछले पांच वर्षों में पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच करना एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

एक सरकारी बयान के अनुसार इस टीम के गठन से हर मामलों की गहनता से जांच होगी, जिससे भविष्य में ऐसे मामलों की रोकथाम हो सकेगी।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार प्रदेश में संगठित अपराध के मामलों को रोकने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ बनाएगी। इसका गठन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में होगा।

बयान के अनुसार यह प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में संगठित अपराधों की रोकथाम करने के लिए कार्य करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\