देश की खबरें | राजस्थान सरकार ‘अनुपयोगी’ है, भाजपा अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी : सीपी जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को ‘अनुपयोगी’ बताया और दावा किया कि पार्टी राज्य में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।

जयपुर, 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को ‘अनुपयोगी’ बताया और दावा किया कि पार्टी राज्य में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राजस्थान में एक टीम के रूप में काम करेंगे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और समर्थन के साथ (प्रदेश अध्यक्ष के रूप में) काम करूंगा।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए जोशी नयी दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘टीम राजस्थान’ बनाएंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।’’

अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि यह सरकार ‘अनुपयोगी’ है।

चित्तौड़गढ़ से सांसद जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्‍य में सत्ताधारी कांग्रेस को हराकर अगली सरकार बनाएगी। राज्‍य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोशी का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\