देश की खबरें | रिमोट कंट्रोल से चल रही राजस्थान सरकार : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश की भजनलाल सरकार पर 'रिमोट कंट्रोल' वाली सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान के इशारे पर काम कर रही है।

जयपुर, एक मार्च राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश की भजनलाल सरकार पर 'रिमोट कंट्रोल' वाली सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान के इशारे पर काम कर रही है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से ज्यादा 'पावरफुल' उपमुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राज्य के मुख्य सचिव पर 'डी फेक्टो' मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि दुख इस बात का है कि आज सरकार को बने ढाई-तीन महीने हो चुके हैं लेकिन हर घर में चर्चा हो रही है कि सरकार चल क्यों नहीं रही?

भाजपा आलाकमान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''मैं समझता हूं कि इसका दोष सिर्फ मुख्यमंत्री को नहीं दे सकते क्योंकि आपने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने का फैसला कर रखा है।''

गहलोत ने कहा कि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव सुधांश पंत राज्य के 'डी फेक्टो' मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री से ज्यादा पावरफुल तो उपमुख्यमंत्री हैं।

गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री के लिए आवंटित सिविल लाइंस का बंगला शुक्रवार को खाली कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड