देश की खबरें | युवाओं के सर्वांगीण विकास, महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित है राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित है।

जयपुर, 14 जुलाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित है।

यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि होनहार लोग अपने परिवार के साथ ही समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इनके सम्मान से अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, महिलाओं के उत्थान के साथ विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है, इस दिशा में राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 में पांच साल में चार लाख सरकारियां नौकरियों पर भर्ती और निजी क्षेत्रों में कौशल विकास तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में आया अभूतपूर्व बदलाव हम सभी ने देखा है। गरीब कल्याण, देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने समेत सभी क्षेत्रों में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है।”

वह यहां अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, सरकार के इस ध्येय को पूरा करने के लिए नागरिकों का भी सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आस-पास के वंचित वर्ग को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\