राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया

राजस्थान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt)  ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (CM Ashok Gehlot) ने एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी. गहलोत ने कहा,‘‘राजस्थान सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है.’’ महंगाई भत्ते की नई दर एक जुलाई, 2021 से प्रभावी होगी.

गहलोत ने कहा कि कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रुपये सालाना व्यय करेगी. यह भी पढ़े: 7th Pay Commission: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी

सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट:

गहलोत सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद राज्य के कर्मचारी और पेंशनभोगी सभी  लोग उनके फैसले के स्वागत करते हुए तारीख कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Who is IAS Durga Shakti Nagpal: कौन हैं दुर्गा शक्ति नागपाल? अखिलेश सरकार में सस्पेंशन के बाद चर्चित आईएएस को CM योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; जानें इस महिला अफसर के बारे में

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट