Ashok Gehlot On Jaipur Government: बारिश को लेकर राजस्थान सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में बुधवार शाम बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव व जाम का मुद्दा उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बारिश के मौसम को लेकर राज्य सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं है.

Photo Credit:- FB

Ashok Gehlot On Jaipur Government: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में बुधवार शाम बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव व जाम का मुद्दा उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बारिश के मौसम को लेकर राज्य सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं है. गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वह सरकार की तैयारियों की समीक्षा करें एवं आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए दीर्घकालिक योजना बनाएं. उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम राजधानी जयपुर में मूसलाधार बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और यातायात जाम की स्थिति रही तथा सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

इस संबंध में ‘एक्स’ पर एक खबर साझा करते हुए गहलोत ने लिखा, ‘‘पिछले कुछ महीने में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति तो जयपुर में यातायात जाम की हुई है. मानसून से पहले ही जयपुर में यातायात की स्थिति बिगड़ने लगी थी जो अब मानसून में पूरी तरह चरमरा गई है जबकि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दोनों जयपुर शहर के ही विधायक हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति है कि जयपुर में एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही घंटों का समय लग रहा है. कल की बारिश ने यह तो स्पष्ट कर दिया कि बारिश के मौसम को लेकर सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं है.’’ यह भी पढ़ें:- Agriculture Minister Kirori Lal Meena Resigns: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा, एक्स पर लिखा- प्राण जाई पर वचन न जाई

यहाँ देखें पोस्ट:- 

गहलोत के अनुसार, ‘‘अब समय आ गया है कि राजधानी जयपुर में स्थायी रूप से इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को संकल्प लेना चाहिए. पिछले 25 वर्षों में आधुनिक जयपुर के अधिकांश काम हो चुके हैं और आगे भी होते रहेंगे परन्तु पूर्ववर्ती वर्षों के मुकाबले कल की बारिश ने तो स्थिति को बहुत ही ज्यादा बिगाड़ दिया है.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री भजनलाल से कहना चाहूंगा कि सरकारी तैयारियों की समीक्षा करें एवं आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए दीर्घकालिक योजना बनाएं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pune News: पुणे में ट्रिपल सीट सवारी पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 1,454 बाइकों का चालान, वसूले 16 लाख जुर्माना

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\