देश की खबरें | राजस्थान: जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने जैसलमेर जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राज्य सरकार के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

जयपुर, 29 मई पुलिस ने जैसलमेर जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राज्य सरकार के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर खुफिया विभाग की टीम ने बुधवार रात को जैसलमेर में शकूर खान को हिरासत में लिया।

अधिकारी ने बताया, "शकूर खान के बारे में सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। सूचना के आधार पर उस पर निगरानी रखी जा रही थी और उसे कल रात हिरासत में लिया गया।"

जैसलमेर में आरोपी से संयुक्त पूछताछ की गई। टीम खान को लेकर आज जयपुर के लिए रवाना हुई।

अधिकारी ने बताया, "जयपुर में आज केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खान से पूछताछ की जाएगी।"

शकूर खान जिला रोजगार कार्यालय में बाबू है। अधिकारी ने बताया कि उसके फोन नंबरों में कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी नंबर मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\