देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने 5897 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ एवं ओलावृष्टि से प्रभावित 21 जिलों के किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) से कृषि आदान अनुदान वितरण करने की मंजूरी दे दी है।
जयपुर, 23 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ एवं ओलावृष्टि से प्रभावित 21 जिलों के किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) से कृषि आदान अनुदान वितरण करने की मंजूरी दे दी है।
एक सरकारी बयान के अनुसार इसके लिए 20 जिलों के ऐसे 5897 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं जहां 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसलें खराब हुई हैं।
इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रभावित किसानों को बड़ा संबल मिलेगा। इस निर्णय के बाद अब आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने मानसून वर्ष 2024 में बाढ़ और ओलावृष्टि से खरीफ फसलों के खराब होने का आकलन करने के निर्देश दिए थे और जिला कलक्टरों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
इन निर्णय के अनुसार प्रदेश के बून्दी जिले के 486, नागौर जिले के 67, धौलपुर जिले के 58, झालावाड़ जिले के 61, सवाई माधोपुर के 2, बारां के 1, अजमेर के 592, भरतपुर के 418, कोटा के 345, टोंक के 865, बीकानेर के 45, बांसवाड़ा के 817, बालोतरा के 10, फलौदी के 207, पाली के 155, हनुमानगढ़ के 49, डीग के 258, जोधपुर के 262, ब्यावर के 626, भीलवाड़ा के 564 एवं हनुमानगढ़ जिले के 9 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।
इन गांवों में प्रभावित किसानों को एसडीआरएफ के नियमों के अनुसार कृषि आदान अनुदान वितरण किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)