जरुरी जानकारी | राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से पारित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
जयपुर, 12 मार्च राजस्थान विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रावधानों में संशोधन करने वाले विधेयक को सदन में पेश किया। इसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
वित्त मंत्रालय की प्रभारी दिया कुमारी ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से कर संग्रहण व्यवस्था में निरंतरता आएगी और राजस्व वृद्धि के साथ करदाताओं को भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से संपादित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि कर संग्रहण की व्यवस्था जीएसटी में राजस्थान अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।
इसके साथ ही विधानसभा ने बीकानेर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025 तथा भरतपुर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2025 को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया।
हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विधेयकों पर पर्याप्त चर्चा नहीं कराने की बात कहते हुए सदन से बहिर्गमन किया।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)