देश की खबरें | राजस्थान: गहलोत ने भाजपा विधायकों के प्रशिक्षण पर उठाया सवाल, मुख्यमंत्री शर्मा का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ दल के सांसदों व विधायकों को देरी से प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया।

जयपुर, पांच मई राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ दल के सांसदों व विधायकों को देरी से प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा, “सरकार बने डेढ़ वर्ष हो जाने के बाद प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्या भाजपा आलाकमान को लगता है कि डेढ़ वर्ष में राजस्थान की सरकार विफल हो चुकी है इसलिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है?”

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहलोत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात में कहा, पूर्व मुख्यमंत्री (गहलोत) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं”।

भाजपा ने राजस्थान में पार्टी सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच से सात मई तक गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी (तत्कालीन) सरकार को गिराने की साजिश रची थी और तब पार्टी के विधायकों को एकजुट रखने के लिए कुछ दिनों के लिए होटल में रहना पड़ा ताकि भाजपा का कोई प्रलोभन काम न करे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतत: भाजपा के धनबल की हार हुई और सत्य की विजय हुई तथा हमारी सरकार चलती रही। लेकिन यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि आज (सोमवार) से अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार और भाजपा विधायक दल समेत गुजरात में आलीशान ‘टैंटनुमा रिजॉर्ट’ में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहा है।”

गहलोत ने सवाल किया कि इस प्रशिक्षण में ऐसा क्या होगा जो राजस्थान में नहीं किया जा सकता?

उन्होंने कहा, “जब हमारी (कांग्रेस की) सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय आयोजन जी-20 की बैठक जयपुर, उदयपुर आदि शहरों में हुईं थीं तो भाजपा के मुख्यमंत्री और विधायकों का प्रशिक्षण राजस्थान के बाहर करवाने की नौबत क्यों आई?”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब राज्य की जनता बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, गर्मी में पानी व बिजली की कमी, चिकित्सा सुविधाओं के बंटाधार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है तब भाजपा की पूरी सरकार मौज-मस्ती के लिए गुजरात में है। राजस्थान की जनता इसे याद रखेगी।”

वहीं जूली ने भी सवाल उठाया कि क्या डेढ़ वर्ष से राजस्थान में अप्रशिक्षित सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा, “यह कैसी विडंबना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल और भाजपा के पूरे विधायक दल को गुजरात बुलाकर उन्हें शासन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यानी डेढ़ वर्ष तक अप्रशिक्षित सरकार राजस्थान को चला रही थी।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “अभी तक यह सुनने में आ रहा था कि अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात से राजस्थान की सरकार चलाई जा रही है। अब प्रत्यक्ष रूप से ऐसा किया जा रहा है।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “खैर, जब सरकार और उसके पूरे विधायक दल को गर्मी में बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधाओं के इंतजाम में लगना चाहिए था तब वो नर्मदा नदी के किनारे टैंटनुमा घरों में मौज-मस्ती कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री शर्मा ने गहलोत के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम में कहा कि गहलोत अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपनी इस मानसिकता को ठीक करिए। आप अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। आपको अच्छे विचार लेने चाहिए। अगर आप अच्छे विचार लेते तो आज आपकी ऐसी दुर्गति नहीं होती। आप (कांग्रेस) जो पूरे देश में थे, आज एक से दो राज्यों तक सिमट कर रह गए हैं।”

शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\