देश की खबरें | राजस्‍थान: भाजपा में लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री महरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सुभाष महरिया शुक्रवार को दोबारा भारतीय जनता पाटी (भाजपा) में शामिल हो गए।

जयपुर, 19 मई केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सुभाष महरिया शुक्रवार को दोबारा भारतीय जनता पाटी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महरिया ने कहा कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को लागू करने में विफल रही और उसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार बेतहाश बढ़ा है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘हम 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचेंगे। हम सीकर व आसपास के क्षेत्र में भाजपा के मतदान प्रतिशत को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रयास करेंगे।"

महरिया ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं और परिवार में दोबारा आकर खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह पूरा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राज्‍य में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है और लोग सरकार से तंग आ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

सिंह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में लोग एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं और लोग तंग आ चुके हैं। उसके नेता भाजपा की विचारधारा को स्वीकार कर रहे हैं।"

महरिया के अलावा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रामदेव सिंह खैरवा, सेवानिवृत्त आईएएस पीआर मीणा, सेवानिवृत्त आईपीएस गोपाल मीणा, सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

उल्‍लेखनीय है कि महरिया साल 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सांसद थे, 2009 के चुनाव में हार के बाद भाजपा ने उन्हें 2014 के चुनाव में मैदान में नहीं उतारा। इसके बाद 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री और एक प्रमुख जाट नेता थे। वह भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\