Rajasthan: वल्लभनगर व धरियावद विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर हुए उपचुनाव (By-Elections) के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (Praveen Gupta) ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, नीमच नाका पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. UP Elections 2022: यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा

भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी.

उल्लेखनीय है कि दोनों सीटों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ. वल्लभनगर में लगभग 71.72 प्रतिशत व धरियावद में लगभग 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ. धरियावद में भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गए थे. दोनों नेताओं की मौत कोविड-19 के कारण हुई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Baramati Assembly By-Election 2026: भावुक अपील के साथ सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, कहा- 'दादा' के विकास कार्यों का फल देगी जनता (Watch Videos)

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट