देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मंच पर जुटे प्रमुख नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अदाणी घूसकांड सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जयपुर, 18 दिसंबर कांग्रेस ने अदाणी घूसकांड सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी ने अदाणी घूसकांड, मणिपुर हिंसा व जन विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान, पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से राजभवन तक मार्च निकालने का आह्वान किया। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की गई।

इस अवसर पर डोटासरा ने कहा, "अमेरिका ने उद्योगपति अदाणी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल को उजागर किया है। इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, धन शोधन और बाजार में हेरफेर के परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है, जो भारतीय व्यापार की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है।"

उन्होंने केंद्र सरकार पर संसद में चर्चा को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया और इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा नेताओं को फासीवादी करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है।

गहलोत ने कहा, "ये आरएसएस, भाजपा वाले फासीवादी लोग हैं। इनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है।" उन्होंने भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति करने तथा लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार की पोल एक साल में ही खुल गई है, क्योंकि इस सरकार ने एक साल में कोई खास काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\