देश की खबरें | राजस्थान : कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ओर से सोमवार को कृषि विधेयकों के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं राज्य की 247 अनाज मंडिया सोमवार को बंद रही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर,21 सितम्बर कांग्रेस की ओर से सोमवार को कृषि विधेयकों के विरोध में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं राज्य की 247 अनाज मंडिया सोमवार को बंद रही।

राज्य की राजधानी जयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंतर सिंह नेहरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े | Aircraft Crashed In Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में खराब मौसम की वजह से एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, ट्रेनी पायलट की मौत.

डोटासरा ने ज्ञापन सौंपने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार जो किसानों के लिये कानून लेकर आई है, वह किसान विरोधी कानून है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों से चर्चा नहीं की और आनन-फानन में किसान विरोधी ये तीनों कानून लेकर आई है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कोई कुठाराघात नहीं होने देगी।

यह भी पढ़े | बिहार: CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा में हुए हंगामे को बताया गलत, कहा- जो भी हुआ वह बुरा हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘किसान को किसान नहीं रहने दिया जायेगा, मजदूर बना दिया जायेगा और बड़ी बड़ी कंपनियां किसान की जमीन और उनकी उपज पर कब्जा कर लेंगी और जमाखोरी को बढावा मिलेगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नोटबंदी और जीएसटी से लोग तंग आ चुके हैं और कोरोना महामारी और केन्द्र की विफलताओं के कारण देश में इन छह महीने में सवा दो करोड़ नौकरियां चली गई... अब ये काले कानून लाकर किसान को उसकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।’’

कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने केन्द्र सरकार पर किसान को मजदूर से भी बदतर स्थिति में लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया ।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,‘‘जब-जब अन्नदाता किसान पर किसी भी सरकार ने हमला किया है उस सरकार को जाना पडा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आतंक के जरिये आप विधेयक पास करवा सकते हैं, लेकिन किसान का दिल नहीं जीत सकते.. अब आर-पार का संघर्ष होगा और इसमें किसान, मजदूर, व्यापारी,कर्मचारी और छात्र सब एक होकर लडेंगें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार चाहे कांग्रेस की हो चाहे भाजपा की..जब संकट होता है महामारी होती है तो इस तरह का कोई काम नहीं किया जाता जिसपर विरोध हो। इस वक्त पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में तमाम हिन्दुस्तान में किसान सडकों पर आ गया है.. जो किसान सडको पर आया है उसको लाठी और गोली के दम पर आप नहीं दोडा सकते.... यदि कोरोना फैलेगा तो उसके लिये केन्द्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\