खेल की खबरें | राजस्थान के कप्तान स्मिथ को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड दौरे में सिर में चोट लगने के कारण एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को टीम के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैदान पर उतरने लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दुबई, 21 सितंबर इंग्लैंड दौरे में सिर में चोट लगने के कारण एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को टीम के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैदान पर उतरने लिए पूरी तरह तैयार हैं।

स्मिथ को इंग्लैंड दौरे पर नेट सत्र के दौरान सिर में चोट लगी थी जिसके कारण वह एकदिवसीय श्रृंखला के एक मैच में भी नहीं खेल पाए थे। अब नियमों के तहत उन्होंने ‘कनकशन’ (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) परीक्षण पास कर लिया है और खेलने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े | RCB vs SRH, IPL 2020 Live Cricket Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव.

राजस्थान रॉयल्स से जारी मीडिया विज्ञप्ति में स्मिथ ने सोमवार को कहा, ‘‘ जाहिर है इंग्लैंड में तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाया। कुछ दिनों से दुबई में हूं। मैंने आराम किया और रनिंग की। कल मैंने तेजी से दायीं-बायीं तरफ दौड़ लगाई जो मैदान पर वापसी करने के नियमों का हिस्सा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज मैंने नेट पर बल्लेबाजी की। उम्मीद करता हूं कि चोट से उबर गया हूं और कल खेलने के लिए तैयार हूं।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल में अंपायर के गलत फैसले से खुश नहीं सहवाग, कसा तंज.

कप्तान को भरोसा है कि टीम बढ़िया लय में है और शानदार खेल दिखाने का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये खिलाड़ी लगभग एक महीने से यहां है। उन्होंने शानदार तरीके से अभ्यास किया है। रॉयल्स के नये और पुराने साथियों से मिलकर अच्छा लगा। इस सत्र के लिए हमारी टीम मजबूत है। हम तैयार हैं।’’

टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे स्मिथ ने कहा, ‘‘ चेन्नई और मुंबई लंबे समय से इस लीग की मजबूत टीमें हैं। हमने उनके मैच को देखा था। सीएसके ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है, हम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर अपने अभियान को शानदार तरीके से शुरू करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

\