देश की खबरें | राजस्थान मंत्रिमंडल के शनिवार को विस्तार की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होने की संभावना है।

जयपुर, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए हैं।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।

भाजपा के भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड