देश की खबरें | राजस्थान उपचुनाव: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने पांच सीट पर जीत का दावा किया, दौसा में पुन:मतगणना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी ने उपचुनाव वाली विधानसभा सीट झुंझुनू, खींवसर, देवली-उनियारा, रामगढ़ और सलूंबर पर जीत दर्ज की है जबकि दौसा में पुन:मतगणना जारी है।

जयपुर, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी ने उपचुनाव वाली विधानसभा सीट झुंझुनू, खींवसर, देवली-उनियारा, रामगढ़ और सलूंबर पर जीत दर्ज की है जबकि दौसा में पुन:मतगणना जारी है।

निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार तीन सीट झुंझुनू, देवली-उनियारा, रामगढ़ में आगे हैं तथा दो सीट सलूंबर और खींवसर जीत ली है। कांग्रेस दौसा सीट पर आगे है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार ने चौरासी विधानसभा सीट जीत ली है।

राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पांच सीट जीत ली हैं, जबकि दौसा में पुन:मतगणना जारी है। मुझे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम चौरासी में हार गए, लेकिन हमारे उम्मीदवार को 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक वोट मिले हैं।’’

आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भांभू (झुंझुनू), राजेंद्र गुर्जर (देवली-उनियारा), सुखवंत सिंह (रामगढ़) पर अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं और शांता मीणा (सलूंबर) तथा रेवंत राम डांगा (खींवसर) अपनी-अपनी सीट जीत ली है।

कांग्रेस के उम्मीदवार दीनदयाल दौसा में मामूली अंतर से आगे हैं। बीएपी उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कारीलाल को 24,370 मतों के अंतर से हराकर चौरासी सीट पर जीत हासिल कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट