देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर संतों एवं महात्माओं को सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राज्य भर में संतों एवं महात्माओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें पार्टी के नेताओं ने धर्मगुरुओं को सम्मानित किया।

जयपुर, 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राज्य भर में संतों एवं महात्माओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें पार्टी के नेताओं ने धर्मगुरुओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डींग जिले के ग्राम पूंछरी स्थित मंदिर श्री नाथ जी पूंछरी का लौठा में गुरु पूजन किया तथा संतों को श्रीफल प्रदान कर उनका चरण पूजन किया।

इस अवसर पर शर्मा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा उत्सव का महत्व गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता में निहित है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली और बालोतरा में विभिन्न संत-महात्माओं का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राठौड़ ने कहा कि गुरू पूर्णिमा आत्मचिंतन, सद्गुरु के प्रति श्रद्धा और मार्गदर्शन प्राप्त करने का विशेष पर्व है, और संत-महात्माओं के सान्निध्य से जीवन को दिशा मिलती है।

पार्टी के बयान के अनुसार कार्यक्रम संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने सांगानेर में जैन मुनि सुंदर सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कहा कि जैन मुनि, धर्म गुरू, साधु-संत हमारे समाज के गौरव हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी नंदपुरी सोडाला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संतों को नमन किया और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अलग अलग स्थानों पर पहुंचकर साधु संतों व गुरुओं का सम्मान किया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू