खेल की खबरें | राजस्थान ने मणिपुर को पारी और 42 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज अनीकेत चौधरी (68 रन देकर तीन विकेट) और अराफात खान (36 रन देकर चार विकेट) के मिलकर लिये गये सात विकेट से राजस्थान रविवार को यहां मणिपुर को पारी और 42 रन से हराकर रणजी ट्राफी के ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

अहमदाबाद, 28 जनवरी तेज गेंदबाज अनीकेत चौधरी (68 रन देकर तीन विकेट) और अराफात खान (36 रन देकर चार विकेट) के मिलकर लिये गये सात विकेट से राजस्थान रविवार को यहां मणिपुर को पारी और 42 रन से हराकर रणजी ट्राफी के ग्रुप ए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

राजस्थान ने कुणाल सिंह राठौड़ (156 रन) और महिपाल लोमरोर (117 रन) के शतकों से अपनी पहली पारी छह विकेट पर 399 रन पर घोषित की थी। मणिपुर ने पहली पारी में 159 रन बनाये थे जिससे टीम 240 रन से पिछड़ रही थी।

पर खान और चौधरी की बदौलत राजस्थान ने मणिपुर को दूसरी पारी में 198 रन पर समेटकर जीत हासिल की जिसने सुबह बिना विकेट गंवाये 21 रन से खेलना शुरू किया था।

राजस्थान को इस जीत से बोनस अंक भी मिला जिससे टीम चार मैच में 16 अंक लेकर ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गयी। मणिपुर ने इस सत्र में अपने सभी चार मैच गंवाये हैं।

वहीं रांची में एक अन्य मैच में अर्थव तायडे (138 रन) और ध्रुव शोरे (113 रन) के शतक से विदर्भ ने मेजबान झारखंड के खिलाफ नौ विकेट पर 374 रन पर दूसरी पारी घोषित कर कुल 428 रन की बढ़त हासिल की।

इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 265 रन की साझेदारी निभायी।

जवाब में झारखंड की टीम दूसरी पारी में 51 रन पर तीन विकेट गंवाकर जूझ रही थी। वह अब भी 429 से पिछड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव