देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस के खाते में आएंगी दोनों सीटें - डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उसे ही जीत मिलेगी।

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उसे ही जीत मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि बढती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में वल्लभनगर (उदयपुर), धारियावाड़ (प्रतापगढ़) में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में बढ़ती महंगाई प्रमुख मुद्दा है। इसे लेकर लोगों में केन्द्र सरकार एवं भाजपा के विरूद्ध भारी आक्रोश है।’’

दोनों विधानसभा सीटें कोविड से विधायकों की मौत के कारण रिक्त हुई हैं। उपचुनाव के तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये गठित समन्वय समितियों की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करने के बाद डोटासरा ने कहा सत्तारूढ पार्टी दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी अशोक गहलोत सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा केन्द्र सरकार की हर मोर्चे पर विफलता व वादाखिलाफी की जानकारी जनता के समक्ष पहुंचायेंगे।

बैठक में इन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सत्ता एवं संगठन के समन्वय के साथ चुनावों में पार्टी की जीत के लिये रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मौजूद परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भाजपा पर भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत और धारियावाड़ से भाजपा विधायक गौतम मीणा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी जिसके कारण रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू