देश की खबरें | राजस्थान: महिला की हत्या से गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठे, अंत्येष्टि से किया इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में महिला की हत्या के मामले में बुधवार को परिजन व ग्रामीण धरने पर बैठे गए। ये लोग आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में महिला की हत्या के मामले में बुधवार को परिजन व ग्रामीण धरने पर बैठे गए। ये लोग आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और उसके दोनों पैरों के पंजे काटकर चांदी के आभूषण चुरा ले गये थे। गीता देवी खतेहपुरा गांव में जंगल में पशुओं को चराने गई थी।

वृत्त अधिकारी लखन मीणा ने कहा कि ग्रामीण खतेहपुरा गांव में घटनास्थल पर धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण शव को वहां से हटाने नहीं दे रहे हैं।

अधिकारी ने कहा,'' उनकी मांगों में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी शामिल है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।'

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों व परिजनों को भी समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच, भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ''आपको महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं। शर्मनाक तथ्य यह है कि देशभर में महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू