देश की खबरें | राजस्थान : ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने एक प्रमुख ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराकर उससे पैसे ऐंठने के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, चार जून राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (एसओजी) ने एक प्रमुख ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों का डाटा चुराकर उससे पैसे ऐंठने के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उदयपुर निवासी आरोपी संजय सोनी (36) ने महिलाओं के अंत:वस्त्र बेचने वाली एक ऑनलाइन कंपनी के ग्राहकों के डाटा में सेंध लगाई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कंपनी से पैसे ऐंठने के लिए मामले को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसमें आरोप लगाया गया कि हिंदू महिलाओं से संबंधित डेटा को ‘‘लव जिहाद’’ और धर्म परिवर्तन के लिए बेचा जा रहा था।

कंपनी के अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाने के बाद 30 मई को एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस एंड एसओजी) अशोक राठौड़ ने रविवार को बताया, "आरोपी ने छेड़छाड़ किए गए डाटा को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देने के अलावा कंपनी को ब्लैकमेल किया।’’

मामले की जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक पूनम चौधरी ने बताया कि आरोपी ने 1500 डॉलर का सौदा किया और अपने बैंक खाते में 1000 डॉलर प्राप्त किए।

उसने कहा कि आरोपी के खिलाफ बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ और उदयपुर में पांच और मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 66 और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 153ए (दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी