देश की खबरें | राजस्थान : उदयपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दंपति पर संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद एक युवक और महिला के घटनास्थल से फरार होने का वीडियो सामने आया है।

थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि मृतक की पहचान जितेन्द्र मीणा (30) के रूप में की गयी है। जितेन्द्र पानेरियां की मादड़ी में एक महिला डिंपल (25) के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप' में किराये के कमरे में रहता था।

उन्होंने बताया कि जितेन्द्र की हत्या के बाद डिंपल अपने पति नरसी के साथ भागते हुए सीसीटीवी में नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक और दंपति डूंगरपुर के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि ‘‘प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है।’’

उन्होंने बताया कि मृतक जितेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी ने जितेन्द्र को क्यों मारा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\