Rajasthan: किशोरी के आत्महत्या करने के बाद एक किशोर और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने यहां नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक लड़की के कथित तौर पर आत्महत्या के सिलसिले में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी और उसकी मां के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है.

Dead

कोटा (राजस्थान), 11 फरवरी : पुलिस ने यहां नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक लड़की के कथित तौर पर आत्महत्या के सिलसिले में 17 वर्षीय नीट परीक्षार्थी और उसकी मां के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय लड़की ने बुधवार शाम जिले के लैंडमार्क सिटी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने कहा कि मृत लड़की के पिता शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने कोटा पहुंचे. उन्होंने 17 वर्षीय लड़के व उसकी मां पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कुन्हारी थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि लड़की ने आत्महत्या करने से पहले अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए एक पत्र छोड़ा था.

वह अपने दो भाइयों और एक बहन के साथ इमारत में रह रही थी और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए ऑनलाइन कोचिंग ले रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का भी नीट की तैयारी कर रहा है और उसी इमारत की चौथी मंजिल पर अपनी मां के साथ रहता है. पुलिस ने मृत लड़की के पिता की शिकायत पर शुक्रवार शाम लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 376, 84 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल ने कहा कि शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव पीड़िता के पिता को सौंप दिया गया और लड़की के साथ बलात्कार की पुष्टि के लिए नमूने फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजे गए हैं. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के पास हर क्षेत्र में बेहतरीन नीतियां हैं: केशव प्रसाद मौर्य

लाल ने कहा कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि एक कमरे में किशोरी को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ने के बाद लड़के की मां ने उनकी बेटी को डांटा और प्रताड़ित किया. उन्होंने मृतक के पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण लड़की ने इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी. डीएसपी ने कहा कि आरोपी लड़का और मृत लड़की एक ही समुदाय के थे. उन्होंने कहा कि आरोपी महिला और उसके बेटे से अभी पूछताछ नहीं की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट