देश की खबरें | राज ठाकरे ने निगम की घायल अधिकारी से मुलाकात की, कहा- मनसे अवैध फेरीवालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक रेहड़ी-पटरीवाले व्यक्ति के हमले में घायल महिला अधिकारी से मिलने के बाद बुधवार को कहा कि अवैध फेरी लगाने वाले लोगों में गुंडागर्दी की प्रवत्ति को खत्म किए जाने की जरूरत है।

ठाणे, एक सितंबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक रेहड़ी-पटरीवाले व्यक्ति के हमले में घायल महिला अधिकारी से मिलने के बाद बुधवार को कहा कि अवैध फेरी लगाने वाले लोगों में गुंडागर्दी की प्रवत्ति को खत्म किए जाने की जरूरत है।

मजीवाड़ा-मनपाड़ा क्षेत्र की सहायक निगम आयुक्त (एएमसी) कल्पिता पिंपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर फेरी लगाने वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाले ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिंपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई।

ठाकरे ने अस्पताल जाकर पिंपले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला अधिकारी के साहस की प्रशंसा करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बाद में अस्पताल में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने मराठी में कहा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं लेकिन ‘ इस तरह की प्रवृत्तियों को बल मिलता जा रहा है।’’ ठाकरे की पार्टी मनसे ‘धरती पुत्रों’ के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ अवैध फेरी लगाने वालों के खिलाफ मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) की लड़ाई जारी रहेगी… इन ताकतों की ऐसी ‘हिम्मत’ को कुचलने की जरूरत है।’’

ठाकरे ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस अपना काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। अदालत भी अपना काम कर रही है।’’

आरोपी की पहचान अमर यादव के रूप में की गई है और उसने बाद में आत्महत्या की धमकी भी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी चिल्लाते और चाकू लहराते दिखाई दे रहा है।

इस घटना पर काफी हंगामा मंचा है और राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न तबकों ने इस हमले की निंदा की है। महाराष्ट्र भाजपा इकाई की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी अस्पताल जाकर पिंपले और सुरक्षाकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वाघ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशना भी साधा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\